Site icon Buziness Bytes Hindi

बारिश के मौसम में ले रोड ट्रिप का मजा!

road trip in monsoon

लाइफस्टाइल डेस्क। घूमने का शौक रखते है और बारिश का मौसम पसंद है तो एक बार बारिश के मौसम में रोड ट्रिप का प्लान जरूर ले। ये एक रोमांचक अनुभव होगा। हां लेकिन थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ेगी। जरुरी है की आप ऐसी जगह का चयन करे जो सुरक्षित हो और बारिश में सफर करने में आरामदायक होगा। आज हम आपको ऐसी ही जगहे बातएंगे।

दिल्ली से अल्मोड़ा

मानसून में पहाड़ी इलाकों पर जाना थोड़ा खतरनाक हो जाता है, लेकिन रास्तो की सही जानकारी हो तो ज्यादा परेशानी नहीं होती। इसीलिए आप दिल्ली से अल्मोड़ा की रोड ट्रिप प्लान कर सकते है। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 370 किलोमीटर है और आप यहां रास्ते में ठंडी – ठंडी हवा और हरियाली का मजा ले सकते है।

मुंबई से गोवा

मुंबई से गोवा की दूरी 590 किलोमीटर है और मानसून में यहां की रोड ट्रिप आपको यादगार रहेगी। यहां का रास्ता काफी स्मूद है और आप खूबसूरत नजारे और कई सारे फूड प्वाइंट्स का मजा लेते हुए गोवा जा सकते है।

बेंगलुरु से कुर्ग

बेंगलुरू से कूर्ग रोड ट्रिप बारिश में काफी मजेदार लगती है। बेंगलुरू से कुर्ग की दूरी लगभग 265 किलोमीटर है और रास्ता अच्छा और सुविधाजनक है। आप इस रस्ते में कई खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते है।

दार्जिलिंग से गंगटोक

दार्जिलिंग मानसून में एक बेस्ट ऑप्शन है, यहां इस मौसम में रोड ट्रिप करने में मजा आ जाएगा। दार्जिलिंग से गंगटोक की दूरी 100 किलोमीटर है। आप एनएच10 से चार घंटे का सफर तय कर इस रोड ट्रिप का मजा ले सकते है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version