Site icon Buziness Bytes Hindi

Road Trip Hacks: ये रोड ट्रिप हैक्स है बेहद काम के!

लाइफस्टाइल डेस्क। Road Trip Hacks – रोड ट्रिप में एक एक्साइटमेंट हमेशा रहती है, लेकिन रोड ट्रिप लंबी हो तो ये काफी परेशानीभरी हो सकती है। खासतौर पर अगर लंबे सफर पर बच्चों के साथ है तो बहुत परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ हैक्स लाए है जो की आपके काफी काम आ सकता है। 

कपकेक लाइनर्स 

रोड ट्रिप कर रहे है तो कपकेक लाइनर्स को अपने साथ रखें, इसे आप कार कप होल्डर में रख सकती हैं। वहां ये बिल्कुल भी गंदे नहीं होंगे साथ ही  छोटे बच्चों के साथ रोड ट्रिप है तो उनके लिए छोटी-छोटी खाने की सामग्री इन कपकेक लाइनर्स में राखी जा सकती है।

शू आर्गेनाइजर

पीछे की सीट पर शू आर्गेनाइजर या डोर आर्गेनाइजर को अवश्य हैंग करें, ये आपके सफर को आसान बनाएगा। इसमें आप टिश्यू पेपर से लेकर मोबाइल फोन व अन्य जरूरी छोटा-छोटा सामान आसानी से रख सकते है। 

Read also: Cheap Travel Ideas: कम पैसों में ले लग्जरी ट्रिप का आनंद, ऐसे करे प्लान!

एक्टिविटी बैग 

बच्चों को बिजी रखने के लिए आप रोड ट्रिप के लिए एक्टिविटी बैग पैक करें, इसमें स्टिकर, छोटी नोटबुक, एक्टिविटी पैड और कलरिंग बुक रखें। ये सब बच्चों को काफी पसंद होता है और वे आपको ज्यादा परेशान भी नहीं करेंगे। 

इन सबके अलावा ,रोड ट्रिप पर कैश रखते है तो अपने पास चेंज भी रखे। कई जगहों में चेंज न होने के कारण आपको दिक्कत हो सकती है। 

Exit mobile version