Site icon Buziness Bytes Hindi

NCAP Crash Test: भारत में मिलेगी कारों को सुरक्षा रेटिंग, जानें कब से शुरूआत

t2105

NCAP Crash Test: भारत में कारों की सुरक्षा के लिए टेस्ट की शुरूआत जल्द ही होगी। भारत एनसीएपी की शुरूआत होने से इसके काफी फायदे होंगे। कारों की सुरक्षा के लिए अभी तक कारों को विदेशी संस्थाओं की तरफ से टेस्ट करके रेटिंग दी जाती थी। लेकिन अब भारत में जल्द टेस्टिंग शुरू होने वाली है।

कब होगी शुरूआत

केंद्र की ओर से इसकी शुरूआत 22 अगस्त 2023 यानी कल मंगलवार से होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में 3.5 टन तक के मोटर वाहनों के टेस्ट होंगे। जिससे वाहनों के सुरक्षा की जानकारी मिल सकेगी।

ऐसे मिलेगी वाहनों की रेटिंग

भारत एनसीएपी की शुरूआत के बाद वाहन निर्माता अपनी मर्जी से एआईएस 197 के मुताबिक टेस्ट के लिए वाहन भेज सकते हैं। टेस्ट के दौरान कार का जैसा प्रदर्शन रहेगा। उसके अनुसार उसे रेटिंग प्रदान की जाएगी। भारत एनसीएपी व्यस्क और छोटे बच्चों की सुरक्षा के मुताबिक रेटिंग देगा।

ग्राहकों को होगा लाभ

अभी तक कुछ कंपनियों के सीमित वाहनों की टेस्टिंग हो पाती थी। जिसके कारण ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी कि जिस कार को वह खरीदते हैं वह कितनी सुरक्षित है। लेकिन अब भारत एनसीएपी शुरूआत के बाद देश में सभी कंपनियों के मॉडल्स की टेस्टिंग हो पाएगी। ग्राहकों को अपनी पसंद की कार की सुरक्षा की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

भारतीयों को पसंद सुरक्षित कारें

विदेशों में होने वाले क्रैश टेस्ट की जानकारी मिलने के बाद अब भारतीय अपने लिए कार खरीदना पसंद करते हैं। कई बार कार खरीदने से पहले लोग इस बात को अधिक वरीयता देते हैं कि क्रैश टेस्ट में कौन कंपनी कार की क्या रेटिंग रही है। ऐसे में कई कंपनियों की कुछ कारों की बिक्री भारत में बढ़ी है।

Exit mobile version