Site icon Buziness Bytes Hindi

Road Accident: अच्छी सड़कें हादसों की वजह, भाजपा विधायक का अजीब तर्क

madhya prades

राजनेता अपने बचाव में और मंत्री सरकार के बचाव में कभी कभी ऐसी बात कहते हैं कि समाज में नहीं आता कि वो अपनी बचाव कर रहे हैं या अपनी बुराई। आम तौर पर सरकारें अपने राज्य की अच्छी सड़कों की तारीफ करते हैं, अमेरिका से मध्य प्रदेश की सड़कों की मुख्यमंत्री शिवराज की तुलना तो काफी ख्याति अर्जित कर चुकी है. मध्य प्रदेश की सड़कों की हालत अक्सर चुनावी मुद्दा भी बनती रही है. पिछले दिनों राज्य में काफी सड़क हादसे सुनने में आये जिसमें काफी लोगों की जान भी गयी. अब बढ़ते सड़क हादसों के लिए भाजपा के खंडवा की मांधाता विधानसभा से विधायक नारायण पटेल ने राज्य की अच्छी सड़कों को ज़िम्मेदार ठहराया है.

अच्छी सकें की बुराई

भाजपा विधायक ने कहा कि राज्य में अच्छी सड़कें होने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है क्योंकि सड़कें अच्छी होने से लोग अपने वाहन रफ़्तार में चलाते है जिसकी वजह से वहां अनियंत्रित हो जाते हैं और हादसा हो जाता है. बता दें कि मध्य प्रदेश की सड़कों की काफी खराब है, सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं का कारन बनते हैं. सिर्फ खंडवा में ही जनवरी में अब तक चार बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है. अब भाजपा विधायक का इन दुर्घटनाओं के लिए अच्छी सड़क को ज़िम्मेदार बताना समझ से परे है.

विपक्षी ले रहे हैं मज़ा

मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक के इस बयान पर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं, लोगों का कहना है कि एक तरफ मुख्यमंत्री अच्छी सड़कों का श्रेय लेने के लिए अमेरिका की सड़कों से अच्छी अपनी सड़कें बता रहीं और दूसरी तरफ पार्टी के विधायक उन अच्छी सड़कों पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें सड़क हादसों का ज़िम्मेदार बता रहे हैं. भाजपा विधायक जी को शायद ये नहीं मालूम कि एक्सप्रेसवे का मकसद ही कम समय में गंतव्य तक पहुंचना है यानि कि तेज़ रफ़्तार। वहीँ विपक्षी दलों का कहना है कि नारायण पटेल पहले मुख्यमंत्री जी से बात कर लें कि चुनावी वर्ष में सड़कों की तारीफ करनी है या बुराई, वैसे सड़कों की इस तरह की तारीफ़ से कांग्रेसी काफी खुश हैं.

Exit mobile version