काला जादू करती थी रिया चक्रवर्ती?

बॉलीवुडकाला जादू करती थी रिया चक्रवर्ती?

Date:


काला जादू करती थी रिया चक्रवर्ती?

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब एक्टर की एक पुरानी दोस्त ने खुलकर रिया चक्रवर्ती के बारे में बातें की है। टीवी एक्ट्रेस क्रिस्नन बरेटो ने रिया चक्रवर्ती के जारी हुए वीडियो पर कमेंट करते हुए अदाकारा पर गंभीर आरोप लगाए है। ‘कैसी हैं यारियां’ स्टार अदाकारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इस महिला को डेट करने के बाद वो हमसे से किसी के साथ भी संपर्क में नहीं रहा। उसके साऱे दोस्त, उसके नंबर बदल गए थे और ये हम सभी जानते हैं। हम सभी ने उस तक पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन हम नहीं पहुंच सके। उसके पापा का बयान है कि वो भी उससे बात नहीं कर पा रहे थे। रिया चक्रवर्ती जी हां सच सबके सामने आएगा, हम पूरी कोशिश करेंगे। सत्यमेव जयते आप पर ही अटैक करेगा।’

क्रिस्नन बरेटो की इस पोस्ट पर जलेबी को-स्टार काजोल त्यागी ने भी कमेंट करते हुए कहा एक्ट्रेस रिया पर निशाना साधा है। काजोल ने लिखा, ’मैं तुम्हारे इस पर कमेंट करने को लेकर बेहद गर्व महसूस कर रही हूं। मैं जलेबी का हिस्सा थी जब वो दोबारा रीशूट के लिए गया और उनके साथ मैंने कुछ हफ्तों तक साथ काम किया था। मुझे याद है कि वो नकारात्मकता से भरी हुई थी। सही में इस वीडियो में भी वो हाथ बांधे बैठी है ताकि बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट को भी मुश्किल हो। ये साफ दिख रहा है कि वो दुखी होने का महज नाटक कर रही है।’ इस पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं।

इतना ही नहीं, क्रिस्नन बरेटो ने यहां तक दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती काला जादू करती थी। उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा, ‘मैं यहां ये भी लिख रही हूं कि अगर ये लोग मुझपर भी कुछ करें कोई काला जादू या कुछ और… मैं कभी खुद को नहीं मारूंगी। कभी नहीं… ये मेरा आधिकारिक बयान है कि वो मुझे भी कभी सुशांत की तरह मारने की कोशिश करें।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...