- कोविड-19 के केसों में गिरावट से न हो लापरवाह
- मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का करते रहें पालन
देहरादून। उत्तराखंड सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण के केसो में गिरावट दर्ज की जा रही है। मगर यह भी देखा जा रहा है कि त्योहारों के मौसम में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ है और लोग मास्क पहनने से भी परहेज कर रहे हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में और लोगों द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन न किये जाने से संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और इसके प्रसार को लेकर दुनिया भर में शोध किये जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के मौसम में वतावरण की नमी और ठंड में कोविड-19 संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ठंड के कारण बंद रहने वाले कमरे में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।
वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से निकले ड्राॅपलेट्स को सूखने में अधिक वक्त लगता है और इसमें मौजूद वायरस जल्दी से सूखकर नष्ट नहीं होता और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
सर्दियों की दस्तक के बरते एहतियात
- सर्दी के मौसम में कोरोना सहित अन्य संक्रमण भी फैलने की आशंका जताई जा रही है। कई संक्रमणों के लक्षण काफी हद तक कोरोना की तरह होते हैं। ऐसे में लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत अपनी जांच करा कर उपयुक्त उपचार करायें।
- मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना जारी रखें। कोविड-19 का वायरस चार से पांच मीटर दूरी तक अपना प्रभाव दिखा सकता है। याद रखें कोरोना संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ।
- हाथों को नियमित तौर पर साबुन-पानी और सैनिटाइजर से स्वच्छ करते रहें।
- भोजन में परहेज बरतें, घर के बने ताजे और पौष्टिक भोजन का ही सेवन करें।
- भोजन में हल्दी, जीरा, धनिया, काली मिर्च, अदरक और लहसुन को शामिल करें। यह आपको संक्रमण से मुकाबला करने में मदद करेंगे।

