जाने ऐसी जगह के बारे में जहां धार्मिक यात्रा संग कर सकते है मस्ती

ट्रेवलजाने ऐसी जगह के बारे में जहां धार्मिक यात्रा संग कर सकते...

Date:


जाने ऐसी जगह के बारे में जहां धार्मिक यात्रा संग कर सकते है मस्ती

अगर आपका मन किसी ऐसी जगह जाने का हो रहा है, जहां आप धार्मिक स्थलों के दर्शन कर करे और साथ में मस्ती भी कर सके तो उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक परफेक्ट जगह है | यहां आप धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं और साथ में रिवर राफ्टिंग के मजे भी ले सकते हैं | 

Read also: सर्दियों में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए ये तीन जगहे है बेहद खास

आपको बता दे ऋषिकेश दिल्ली से करीब 262 किलोमीटर दूर है, पांच घंटे का समय लगेगा | वही,  देहरादून से यह 43 किलोमीटर औऱ हरिद्वार से लगभग 25 किलोमीटर दूर है | 

ऋषिकेश में आप राम झूला और लक्ष्मण झूला जा सकते है , ये गंगा नदी के दो किनारों को जोड़ने के लिए है | आप जब इस पूल पर चलेंगे तब आपको झूलने का अहसास होगा, जो की काफी मजेदार लगता है | इसके अलावा त्रिवेणी घाट भी जा सकते है, यहां लोग गंगा में डुबकी लगाने आते हैं | 

आप स्वामी विशुद्धानंद द्वारा स्थापित स्वर्ग आश्रम जा सकते है, ये काली कमली वाले आश्रम के नाम से प्रसिद्ध है | इसके अलावा स्वर्ग आश्रम की पहाड़ी की चोटी पर नीलकंठ महादेव मंदिर है, जहां भोले नाथ के दर्शन कर सकते है | 

Read also: सर्दियों में घूमने का प्लान है तो इन जगहों पर जाए

आप वशिष्ठ गुफा भी जा सकते है, ये बद्रीनाथ-केदारनाथ मार्ग पर है और  ऋषिकेश से 22 किलोमीटर दूरी पर है | इसके अलावा  गीता भवन भी जा सकते है, इसकी स्थापना जयदयाल गोयंदका ने करवाया था | इस भवन की दीवारों पर रामायण और महाभारत के चित्र भी बनाए गए हैं. 

ऋषिकेश में धार्मिक स्थलों से अलग हटकर यहां  गंगा नदी में राफ्टिंग के अलग ही मजा है | यहां आप अपने बजट में रिवर राफ्टिंग के मजे ले सकते है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related