बिट्रेन के प्रधानमंत्री बन भारतीय मूल के Rishi Sunak ने रचा इतिहास,28 अक्टूबर को लेंगे शपथ

इंटरनेशनलबिट्रेन के प्रधानमंत्री बन भारतीय मूल के Rishi Sunak ने रचा इतिहास,28...

Date:

नई दिल्ली। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने बिट्रेन के प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। ऋषि सुनक ने प्रतिद्वंदी पेनी मोर्डट को हराकर जीत हासिल की है। ऋषि सुनक को 193 सांसदों का समर्थन मिला जबकि पेनी मोर्डट के पास केवल 26 सांसदों का समर्थन था। सुनक से काफी पीछे रहने के बाद पेनी मोर्डट ने खुद से अपना नाम वापस ले लिया। ऋषि सुनक ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री होंगे। सुनक 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगे।

इससे पहले ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से खुद को अलग कर लिया था। जिसके बाद ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री और वर्तमान में चुने गए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जॉनसन की प्रशंसा की। लिज ट्रस ने गुरुवार 20 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई थी। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद शुरू से भारतीय मूल के ऋषि सुनक को फायदा दिखाई दे रहा था। जिसमें वह प्रधानमंत्री पद की रेस में आगे चल रहे थे।

ब्रिटेन की राजनीति के लिए ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना बहुत खास है। क्योंकि पिछले तीन महीनों में ऋषि सुनक ब्रिटेन के तीसरे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद ऋषि सुनक को मात देते हुए लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनी, लेकिन आर्थिक फैसले और अहम सिपहसालारों के इस्तीफों के कारण लिज को मात्र 45 दिन में इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि नए प्रधानमंत्री के पद संभालने तक वह ब्रिटेन की कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...