Site icon Buziness Bytes Hindi

अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा गिरफ्तार


अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा गिरफ्तार

अलीगढ़: अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई सौ से ज़्यादा लोगों की मौतों का जिम्मेदार मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को आखिरकार पुलिस धरदबोचने में कामयाब हो ही गयी . ऋषि शर्मा पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था. आरोपी के कब्जे से स्कॉर्पियो कार सहित भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व अवैध शराब बरामद किया गया है.

6 राज्यों में दबिश दे रही थी पुलिस
ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस 6 राज्यों में गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, इसके लिए उसने 500 फोन नंबर सर्विलांस पर लगा रखे थे. रविवार को मुखबिर की जानकारी देने पर पुलिस ने बुलंदशहर बॉर्डर से उसे गिरफ्तार किया. जहरीली शराब कांड में अब तक पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है.

Read also: मोदी सरकार ब्लू टिक की लड़ाई में व्यस्त है, टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनिए: राहुल का कटाक्ष

सौ से ज़्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से अब तक 101 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है. इस मामले में अब तक 50 हजार के इनामी विपिन चौधरी व 25 हजार के इनामी आरोपी नीरज चौधरी और कुल 6 इनामी शराब माफियाओं सहित 40 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

Exit mobile version