Site icon Buziness Bytes Hindi

Rishabh Academy के गर्ल्स टाॅयलेट में कैमरे लगे होने का आरोप


Rishabh Academy  के गर्ल्स  टाॅयलेट में कैमरे लगे होने का आरोप

मेरठ। Rishabh Academy के प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक-शिक्षिकाएं पूरा वेतन न मिलने व गलत वेतन पर हस्ताक्षर कराने के आरोप को लेकर काफी समय से आंदोलनरत हैं। सोमवार को भी स्कूल में शिक्षक व स्कूल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के दौरान जब शिक्षिकाओें ने गल्र्स टाॅयलेट में कैमरे लगे होने का आरोप लगाया तो हंगामा खड़ा हो गया।

Rishabh Academy स्कूल का विवाद सदर थाने तक पहुंच गया और दोनों ही पक्षों ने गंभीर आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

Rishabh Academy में सोमवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जोरदार हंगामा-प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि स्कूल प्रबंधन उन्हें पूरा वेतन नहीं देता मगर गलत वेतन पर हस्ताक्षर करा लेता है। कुछ शिक्षकों को स्कूल से भी निकाल दिया गया है। वहीं हंगामें के दौरान जब शिक्षकाओं ने गल्र्स टाॅयलेट में कैमरे लगे होने का आरोप लगाया तो हालात और तनावपूर्ण हो गये।

स्कूल प्रबंधन और टीचर्स के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी। शिक्षिकाएं व सचिव रंजीत जैन अपनी शिकायत लेकर सदर थाने में पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत को लेकर जांच करने का आश्वासन दिया।

वहीं सचिव रंजीत जैन का कहना है कि स्कूल में शिक्षिकाओं व कुछ लोगों ने अभ्रद व्यवहार, हाथापाई करते हुए स्कूल में ताला लगाने का प्रयास किया। स्कूल कैशियर से लूट का प्रयास किया गया और लगभग 51 हजार रुपये गायब हो गये

Exit mobile version