Site icon Buziness Bytes Hindi

RIL Stock:- रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार में तोड़ा अपना रिकॉर्ड

RIL Stock: मुकेश अंबानी कीं दिग्गज कम्पनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने उछाल मारा है। इनका शेयर आज 1 फीसदी की बढ़त के साथ 2828 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो फ्रेश आलटाइम हाई है।

अगर हम रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आए पिछले महीने के उछाल की बात करे तो इसने बीते माह 7 फीसदी का उछाल मारा था वही पिछले साल से अब तक यह 17 फीसदी की बढ़त कर चुका है। रिलायंस अपने निवेशकों को काफी समय से फायदा करा रहा है और इसमे निवेश करने वाले ग्राहकों को इससे बेहतर रिटर्न प्राप्त हो रहा है। 
अगर हम RIL के शेयर में होने वाली बढ़ोत्तरी के पीछे के कारण को खंगाले तो इसके उछाल का एक महंगाई भी है। सम्भावना है कि अभी इसके शेयर में और उछाल आएगा और रिलायंस एक नया रिकॉर्ड तोड़ सकता है। 
जानकारी के लिए बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी हाल ही में अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी RSC (TA’ZIZ) ने TA’ZIZ EDC और PVC के साथ एक शेयरधारक समझौता किया। यह समझौता औपचारिक रूप से हुआ है। उम्मीद है इनके शेयर में अभी ओर उछाल आ सकता है।
Exit mobile version