रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार

बिज़नेसरिलायंस इंडस्ट्री का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को...

Date:


रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है। कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.64 प्रतिशत चढ़कर 1,947 रुपये पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कंपनी का शेयर 3.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,947.70 रुपये को छू गया। शेयर भाव में इस तेजी के चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 38,163.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,29,020.35 रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में चल रही है। कंपनी ने रविवार को प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम से 730 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने की घोषणा की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related