Site icon Buziness Bytes Hindi

Ridge Gourd Benefits: जाने तोरई के बहतरीन फायदे!

लाइफस्टाइल डेस्क। Ridge Gourd Benefits –  तोरई का सेवन गर्मियों में काफी लाभदयक माना जाता है, यह अलग बात है कि ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। लेकिन शयद आज इसकी फायदे जानकर आप इसको अपनी डाइट में शामिल जरूर करेंगे। बता दे, तोरई दो प्रकार की होती हैं – एक चिकनी सतह और दूसरी उभरी सतह। साथ ही लोग इसे कई नामों से पुकारते हैं जैसे हिंदी में “तुरई”, बंगाली में “झिंगे”, तेलुगु में “बीरकाया” और तमिल में “पीरकंगई” ।

Read also: Acne Treatment In Summer: गर्मियों में होते है एक्ने, तो इन बातो का ध्यान रखे!

तोरई वजन घटाने के लिए फायदेमंद है, क्योकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बीच में बीच में भूख नहीं लगती। इसके अलावा, ये  शरीर में पानी की कमी को पूरा भी करती है। 

तोरई के सेवन से इंसुलिन नियंत्रित किया जा सकता है, ये ब्लड शुगर को संतुलित रख सकती है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, रिबोफ्लेविन और जिंक है जो इम्युनिटी बढ़ाता है।

तोरई के सेवन से एनीमिया को ठीक किया जा सकता है, इसमें विटामिन-बी6 भरपूर मात्रा में है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

Read also: Gulkand Benefits: जाने गुलकंद के सेहत से जुड़े फायदे!

पेट में जरा सी दिक्कत चेहरे पर दाने, मुंहासे, बेजान त्वचा जैसी कई समस्याएं होने लगाती है, ऐसे में तोरई के सेवन आपके पेट को साफ रखता है। आप हफ्ते में दो से तीन बार तोरई खाएं। 

Read also: Lifestyle News in Hindi

 

Exit mobile version