Site icon Buziness Bytes Hindi

सूर्यकुमार में पोंटिंग को दिखते हैं ABD

क्रिकेट में जबसे टी-20 क्रिकेट का चलन बढ़ा है तबसे एक शब्द बहुत सुनने को मिलता है और वह है 236 डिग्री प्लेयर यानि वह बल्लेबाज़ मैदान के चारों ओर अपने मनमाने ढंग से शॉट लगा सके. 236 डिग्री प्लेयर की बात करें तो सबसे पहले इस बारे में दक्षिण अफ्रीका के AB डिविलियर्स के नाम के साथ यह जोड़ा गया. ABD जिस तरह से अपनी मर्ज़ी के मुताबिक शॉट्स खेलते थे ऐसा लगता था जैसे उनकी दो आँखें आगे और दो पीछे लगी हों. वह जितनी खुशलता से विकेट के सामने खेलते थे ुस्तनि ही कुशलता से विकेट के पीछे भी. ABD तो अब रिटायर हो गए हैं इसलिए अगला 236 डिग्री प्लेयर कौन है इस पर बहस चल रहे है, दिग्गजों की अपनी अपनी राय है मगर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग की माने तो उन्हें भारत के सूर्यकुमार में अगला ABD दिखाई पड़ता। सूर्यकुमार इन दिनों ज़बरदस्त फॉर्म में हैं और टीम को एशिया कप और विश्व कप में उनसे बड़ी आशाएं हैं.  

सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 175.45 है जो टी 20 फॉर्मेट के हिसाब बहुत शानदार है. पोंटिंग शायद उनके इसी स्ट्राइक रेट को देखकर दीवाने हो गए हैं. पोंटिंग के मुताबिक सूर्या मैदान के चारों तरफ शॉट मारने की क्षमता रखता है बिलकुल उसी तरह जैसे कि ABD किया करते थे। उसके पास हर तरह के शॉट खेलने की क्षमता है फिर वह चाहे लेट कट हो या कीपर के पीछे लगाया का शॉट।

Read also: एशिया कप: अंतिम एकादश में कार्तिक या पंत

पोंटिंग के मुताबिक सूर्यकुमार  लेग साइड मैं बहुत अच्छे शॉट लगाता है स्पेशली डीप स्क्वायर लेग पर लगाए गए उसके लगाए गए फ्लिक शॉट दर्शनीय होते हैं। तेज और स्पिन दोनों ही तरह की गेंदबाजी का वह अच्छा खिलाड़ी है। पोंटिंग ने कहा कि विश्व कप के दौरान आस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस उसकी बल्लेबाज़ी का आनंद उठाएंगे। सूर्यकुमार के बैटिंग आर्डर पर पूछे गए सवाल पर पोंटिंग ने कहा कि मैं उससे ओपनिंग नहीं करना चाहूंगा लेकिन उसका स्थान टॉप फोर में ज़रूर होना चाहिए. बता दें कि टी20 विश्वकप इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

Exit mobile version