आज घर में बनाएं स्वादिष्ट चावल के आटे का हलवा, यहां जाने रेसिपी

रसोई Bytesआज घर में बनाएं स्वादिष्ट चावल के आटे का हलवा, यहां जाने...

Date:


आज घर में बनाएं स्वादिष्ट चावल के आटे का हलवा, यहां जाने रेसिपी

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको चावल के आटे का हलवा बनाने की आसान विधि बताएंगे। आपको चावल का आटा बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट चावल के आटे का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। 

आज घर में बनाएं स्वादिष्ट चावल के आटे का हलवा, यहां जाने रेसिपी
Image Source: Google

चावल के आटे का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

चावल का आटा

शुगर

पानी

इलाइची पाउडर

खोया भुना हुआ

ड्राई फ्रूट्स

देसी घी

चावल के आटे का हलवा बनाने की  विधि 

सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ा लें और उसमें एक कटोरी देसी घी डालें। घी के पिघलने के बाद कढ़ाई में चावल के आटे को डाल दें। आपने चावल के आटे को पांच मिनट तक अच्छी तरह से भुन लेना है।

जब आटा भुन जाए तो इसमें चीनी डाल दें। इसको आपने अच्छी तरह से चलाते रहना है। ड्राई होने पर इसमें गर्म पानी मिला दें।

इसके बाद आपने भुना हुआ खोया और इलाइची पाउडर इसमें डाल देना है। दो से तीन मिनट बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें। इन आसान तीन स्टेप्स में आपका चावल के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related