रिया चक्रवर्ती की ज़मानत याचिका पर 29 सितंबर तक टली

बॉलीवुडरिया चक्रवर्ती की ज़मानत याचिका पर 29 सितंबर तक टली

Date:


रिया चक्रवर्ती की ज़मानत याचिका पर 29 सितंबर तक टली

मुंबई: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक के वकील ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय से कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूतकी मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में एनसीबी को जांच शुरू करने का कोई अधिकार नहीं है।

वकील सतीश मानशिन्दे ने उच्च न्यायालय से कहा कि एनसीबी को संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच राजपूत की मौत की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को हस्तांतरित करनी चाहिए थी। संबंधित मादक पदार्थ मामले में रिया और शोविक आरोपी हैं तथा वर्तमान में जेल में हैं। उच्च न्यायालय ने रिया और शौविक की जमानत याचिकाओं पर कोई आदेश पारित नहीं किया और एनसीबी से सोमवार (28 सितंबर) तक जवाब दायर करने को कहा।

एनसीबी ने रिया और शोविक के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जेल में बंद बहन-भाई ने अपनी जमानत याचिकाएं खारिज करने के विशेष एनडीपीएस अदालत आदेश को इस सप्ताह के शुरू में उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...