Site icon Buziness Bytes Hindi

ED के सामने पेश हुईं रिया, पूछे गए अहम् सवाल


ED के सामने पेश हुईं रिया, पूछे गए अहम् सवाल

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ ईडी दफ्तर पहुंची| ईडी ने 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित रिया से सवाल किये। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि रिया ने ईडी से कुछ और समय की मोहलत मांगी थी।

ED ने मांगी बैंक खतों की जानकारी
टाइम्‍स नाऊ की खबर के अनुसार ईडी ने रिया चक्रवर्ती से बेहद अहम सवाल पूछे हैं। पूछताछ में रिया से पूछा गया कि आपका कमाई का जरिया गया है और आपके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फाइनेंशियल लिंक कैसे थे। ईडी ने रिया से उनके बैंक खातों की जानकारी और उनके भाई के बिजनेस की जानकारी मांग है। काफी देर तक रिया चक्रवर्ती से ईडी ने पूछताछ की है।

सामने आयी रिया की कॉल डिटेल्स
रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स भी सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत की थी। वहीं रिया ने सुशांत से फोन पर 137 बार बात की थी।

Exit mobile version