Site icon Buziness Bytes Hindi

“राधे” में दिशा और सलमान के किसिंग सीन की असलियत का खुलासा


“राधे” में दिशा और सलमान के किसिंग सीन की असलियत का खुलासा

एक्टर सलमान खान फिल्म ”राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड” को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 13 मई को रिलीज होगी. फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो एक सीन में वो दिशा पाटनी को किस करते दिखे. हालांकि, बाद में क्लियर हुआ कि दिशा ने अपने फेस पर टेप लगाई हुई थी, जिस पर सलमान ने किस किया. वो सीन काफी वायरल हुआ था. अब जब सलमान से पूछा गया कि आने वाली फिल्मों में वो किसिंग देंगे तो सलमान ने कहा- ‘नहीं, नहीं…हो सकता है कि अगली बार आप मेरे और हीरोइन के बीच में मोटा परदा देखें. मगर मैं ऑनस्क्रीन नो किसिंग पॉलिसी नहीं तोड़ने वाला हूं.’ आगे उन्होंने कहा- ‘लेकिन इस पिक्चर में किस जरूर है. दिशा के साथ नहीं है, टेप पर है किस.’

Read also: जबरन रिटायरमेंट को अमिताभ ठाकुर ने कैट में दी चुनौती

मालूम हो कि सलमान खान ने ऑन स्क्रीन नो किसिंग पॉलिसी अपनाई हुई है. इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है. इसमें सलमान और दिशा के अलावा रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं. रणदीप मूवी में विलेन बने हैं. वहीं सलमान खान कॉप के रोल में हैं, जो मुंबई को ड्रग्स फ्री बनाने में लगे हैं. फिल्म को जी5 पर रिलीज किया जाएगा.

Exit mobile version