Site icon Buziness Bytes Hindi

खुलासाः लखबीर का हत्यारा सरबजीत ही उसे लेकर आया था सिंधु बार्डर


खुलासाः लखबीर का हत्यारा सरबजीत ही उसे लेकर आया था सिंधु बार्डर

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब निवासी लखबीर सिंह की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। लखबीर सिंह की हत्या करने वाला सरबजीत सिंह उसको पहले से जानता था। सरबजीत सिंह ही लखबीर सिंह को सिंधु बार्डर पर लेकर आया था।

Read also: सिंघू बॉर्डर पर मारे गए लखबीर का अंतिम संस्कार सिख परंपरा के अनुसार करें : सांपला

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब के तरनतारन में रहने वाला लखबीर सिंह उसकी हत्या करने वाले सरबजीत सिंह को पहले से ही जानता था। लखबीर सिंह के गांव गांव चीमा में अक्सर जाने वाले निहंग उससे भी परिचित थे। बताया गया कि लखबीर सिंह के कहने पर ही लखबीर सिंह उसके साथ सिंधु बार्डर पहुंचा था। गौरतलब है कि लखबीर सिंह ही हत्या के आरोप में पुलिस सरबजीत सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सरबजीत सिंह ने सरबलोह धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर लखबीर सिंह की हत्या किये जाना कबूला था।

Read also: निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली लखबीर की हत्या की जिम्मेदारी

लखबीर सिंह और उसके हत्यारे का पहले से ही एक-दूसरे को जानना अनेक सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि पहले भी इस हत्या में निजी रंजिश की संभावनाएं जाहिर की जा चुकी हैं। ऐसे में लखबीर सिंह को सिंधु बार्डर पर लेकर आने वाले सरबजीत सिंह का उसकी हत्या कर देना संशय के दायरे में आ गया है। हालांकि पुलिस इस मामले में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने का मुकदमा भी कायम कर चुकी है। लेकिन हाल ही में हुए खुलासे के बाद पुलिस आपसी दुश्मनी वाले एंगल की भी जांच कर सकती है।

Exit mobile version