Site icon Buziness Bytes Hindi

Retirement: आईपीएल में अब छक्के लगाते नहीं दिखेंगे पोलार्ड

pollard

IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस और वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड ने IPL से संन्यास ले लिया है. हालाँकि उनके इस एलान से पहले ही इस बात के संकेत मिल चुके थे कि फ्रैंचाइज़ी इसबार उनको रिटेन नहीं करने जा रही है, लेकिन अच्छी बात यह हुई कि मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड के साथ अपना नाता नहीं तोडा है और उन्हें टीम का बल्लेबाज़ी कोच नियुक्त किया है. तो पोलार्ड इस IPL में मैदान में एक्शन में भले ही नज़र न आएं मगर मुंबई इंडियंस के डग आउट में ज़रूर दिखाई देंगे .

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बने

पोलार्ड मुंबई इंडियंस के उभरते बल्लेबाज़ों के लिए एक बेहतरीन बैटिंग कोच साबित हो सकते हैं क्योंकि उनके पास टी 20 और फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट का बहुत लम्बा अनुभव है. मुंबई इंडियंस भी उनके अनुभव का पूरा लाभ उठाना चाहती है. पोलार्ड जितना मैदान में मुंबई इंडियंस के लिए उपयोगी साबित हुए थे उतना ही एक बल्लेबाज़ी कोच के रूप में भी साबित हो सकते हैं. मुंबई इंडियन की आईपीएल में पांच खिताबी जीतों में पोलार्ड का बड़ा हाथ रहा है, अब हो सकता है कि बैटिंग कोच के रूप में वो अपनी टीम को छठा खिताब जिताने में मदद करें.

13 साल पुराना था नाता

पोलार्ड बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से पिछले 13 साल से जुड़े थे. मुंबई इंडियंस के अलावा उन्होंने किसी और फ्रैंचाइज़ी से आईपीएल नहीं खेला। मुंबई इंडियंस के साथ अपने इस सफर में पोलार्ड ने IPL में 189 मैच खेले और 171 पारियों में 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं. बल्ले के अलावा उन्होंने गेंद से भी अपना दम दिखाया है और टीम के लिए 69 विकेट झटके हैं . आईपीएल में एक गेंदबाज़ के रूप में उनका सर्श्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 4 विकेट रहा है.

Exit mobile version