RBI से रिटेल इनवेस्टर्स अब सीधे खरीद सकेंगे सरकारी बॉन्ड

बिज़नेसRBI से रिटेल इनवेस्टर्स अब सीधे खरीद सकेंगे सरकारी बॉन्ड

Date:


RBI से रिटेल इनवेस्टर्स अब सीधे खरीद सकेंगे सरकारी बॉन्ड

अब रिटेल इनवेस्टर्स सरकारी बॉन्ड में RBI के जरिए सीधे लेनदेन कर सकते हैं. आम निवेशक रिजर्व बैंक आफ इंडिया के जरिए प्राइमरी और सेकंडरी दोनों मार्केट में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार 5 फरवरी को मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सरकारी बॉन्ड में लेनदेन करने के लिए अब कोई भी RBI में अकाउंट खुलवा सकता है. इस फैसले के साथ ही इंडिया अब उन देशों की लिस्ट में शामिल हो चुका है जहां आम निवेशक सरकारी बॉन्ड में लेनदेन करते हैं. यह एक बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव है.

देखा जाए तो अभी भी निवेशक गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में लेन देन करते हैं. लेकिन अब वे आरबीआई के जरिए सीधे गवर्नमेंट बांड में लेन देन कर सकेंगे. यह एक नया कदम है. असल में सरकारी बॉन्ड में रिटेल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सरकार और RBI ने कई अहम कदम उठाए हैं. यह भी उन्हीं में शामिल है. बता दें कि गवर्नमेंट बांड को निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता है. इसे सरकार जारी करती है, इसलिए इनमें रिस्क नहीं या बहुत कम होता है. इन बॉन्ड पर कम लेकिन स्टेबल रिटर्न मिलता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related