अयोध्या अपडेट: 5 शताब्दी के बाद पूरा हुआ संकल्प: सीएम योगी

उत्तर प्रदेशअयोध्या अपडेट: 5 शताब्दी के बाद पूरा हुआ संकल्प: सीएम योगी

Date:


अयोध्या अपडेट: 5 शताब्दी के बाद पूरा हुआ संकल्प: सीएम योगी

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रख दी है. भूमि पूजन की सभी प्रक्रिया करने के बाद प्रधानमंत्री ने शुभ मुहूर्त के वक्त शिला रखी. पीएम मोदी ने ठीक 12.44.08 बजे शिला रखी. पीएम के संबोधन से पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 शताब्दी के बाद संकल्प पूरा हो गया. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका समाधान निकाला.

पांच सदी के बाद पूरा हुआ संकल्प
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सदी के बाद आज 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा हो रहा है. देश में लोकतांत्रिक तरीकों के साथ ही मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. इस घड़ी की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं.

पीएम मोदी को दिया श्रेय
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और प्रयासों के कारण आज संकल्प पूरा हो रहा है. हमने तीन साल पहले अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया था, आज उसकी सिद्धी हो रही है. यूपी सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से पहले रामायण सर्किट का काम शुरू किया गया, साथ ही अयोध्या में विकास कार्य हो रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...