Site icon Buziness Bytes Hindi

मुस्लिमों को आरक्षण, किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगेः चन्द्रशेखर


मुस्लिमों को आरक्षण, किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगेः चन्द्रशेखर

मेरठ। उत्तर प्रदेश परिवर्तन मांग रहा है, हमने बहुजन समाज को सत्ता में लाने का संकल्प लिया है। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को हटाने का विकल्प बनने का दावा किया। चंद्रशेखर आजाद ने सत्ता में आने पर मुस्लिमो को आरक्षण और किसानों को एमएसपी की गारंटी देने का दावा किया।

Read also: विश्वविद्यालय ऑडिट आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करें: आनंदीबेन पटेल

रविवार को मेरठ में आजाद समाज पार्टी के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने विधानसभा मिशन 2022 का आगाज किया। हापुड़ रोड पर आयोजित बहुजन समाज भाईचारा बनाओ महासम्मेलन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने मंच से चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी मुस्लिमों को आरक्षण देगी। किसानों को साधते हुए चन्द्रशेख ने एमएसपी की गारंटी देने का ऐलान किया। महासम्मेलन में आये गुर्जरों को संबोधित करते हुए चन्द्रशेखर ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर जेवर एयरपोर्ट का नाम मिहिर भोज किया जायेगा।

कश्मीर में बढ़ रहीं आतंकवादी घटनाओं का जिक्र करते हुए चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार को सेना में गुर्जर और जाटव रेजीमेंट बनानी चाहिये जो आतंकवाद का जड़ से खात्मा कर देंगी। केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि दोनों की सरकारें अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही हैं। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, किसान 10 महीने से सड़क पर पड़े हैं, सरकार किसानों को गाड़ियों से कुचलवा रही है।

Read also: रालोद का मिला साथ तो यूपी में मजबूत हुई सपा

चन्द्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज को संगठित होकर सत्ता हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव में जाति और धर्म से ऊपर उठकर दलितों और पिछड़ों से एकजुट होकर वोट देने की अपील की।

Exit mobile version