Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : बाबा साहेब के मिशन पे बैक टू सोसायटी को साकार कर रहे आरक्षण समर्थक, ‘मां’ की पीड़ा में बने मरहम

लखनऊ। दशकों पहले संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने पे बैक टू सोसायटी का नारा दिया था। आज भी बाबा साहेब की इस अपील को जमीन पर उतारने का काम आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति कर रही है। आरक्षण संघर्ष समिति को फेसबुक के जरिए सूचना मिली कि अमेठी की रहने वाली दलित समाज की एक बुजुर्ग महिला का थ्रेसर में सिर फंस जाने की वजह दर्दनाक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। उनको लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिंदगी – मौत के बीच संघर्ष कर रहीं हैं। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है।

 इसकी सूचना आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति को मिली तो उनका प्रतिनिधि मंडल तुरंत अस्पताल पहुंचा और 25 हजार रुपए की तात्कालिक मदद की। साथ ही परिजनों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वो आगे भी मदद करेंगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी इस मुद्दे पर बात की और कहा कि पैसों की चिंता ना करें और इलाज में कोई कमी ना हो। 

Also Read : UP Politics: चाचा Shivpal के धोबीपछाड दांव से बौखलाए भतीजे Akhilesh, Damage Control में जुटे टीपू

अमेठी के बैधिक गांव निवासी महिला गेंहू की मड़ाई करते वक्त थ्रेसर में सर फंस गया। जिसमें उनके सिर के बाल समेत पूरी चमड़ी बाहर निकल गई। आनन फानन में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पैसों का संकट सामने आ गया। जिसके बाद महिला के बेटे में सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील करते हुए पोस्ट लिखी, जिसमें उसने मदद की मांग की। 

इसकी सूचना जब आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा को मिली तो फौरन उन्होंने मदद पहुंचाने का प्रण लिया। बाबा साहेब के सपने को साकार करने के लिए संघर्षरत अपने साथियों के साथ अवधेश कुमार वर्मा अस्पताल पहुंचे और पीड़ित की मदद की। 

 Read also: Shivpal Yadav बनेंगे नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव छोड़ेंगे विधायकी

पीड़ित की मदद के साथ अवधेश कुमार वर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाया है कि वो मुश्किल की इस घड़ी में साथ खड़े हैं। अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह की मदद हम आरक्षण समर्थक करते रहते हैं, क्योंकि हम बाबा साहेब के अनुयायी हैं और उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। 

उन्होंने अपील की है कि लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। सोशल मीडिया के जरिए मिली एक छोटी सूचना पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का यह कदम वाकई काबिले तारीफ है। साथ ही अपील भी की है कि इस तरह की जरूरतमंदों की मदद की जानी चाहिए।

Exit mobile version