Bomb Threat: हीथ्रो हवाई अडडे पर लावारिस बैग में बम की सूचना से हड़कंप, टर्मिनल को कराया खाली

इंटरनेशनलBomb Threat: हीथ्रो हवाई अडडे पर लावारिस बैग में बम की सूचना...

Date:

लंदन। दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अडडे लंदन के हीथ्रो पर आज लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। हवाई अडडे पर लावारिस बैग मिलने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने आसपास की जगह को खाली करवा लिया। बताया जाता है कि लावारिस बैग हवाई अडडे के टर्मिनल 2 पर मिला है। सुरक्षा बलों ने टर्मिनल दो को पूरी तरह से खाली करवा लिया और लावारिस बैग  की जांच पड़ताल की जा रही है। बैग की जांच करने पर उनमें किसी प्रकार का कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। जिससे एक बड़ा खतरा टल गया है।  लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पर एक लावारिस बैग मिलने की जानकारी हुई। लावारिस बैग एक ट्राली में रखा हुआ था। जो कि कई घंटे से पड़ा था। आने जाने वाले यात्रियों की नजर इस बैग पर पड़ रही थी। लगेज ट्राली में पडे़ बैग को लावारिस अवस्था में तीन घंटे से अधिक हो गए थे। इसको लेकर जानकारी पुलिस और सुरक्षा को दी गई। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि लगेज ट्राली में लावारिस बैग करीब तीन घंटे से रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने हवाई अडडे का टर्मिनल 2 पूरी तरह से खाली करा लिया। बैग की जब पूरी तरह से तलाशी ली गई तो उसमें कुछ नहीं मिला। इससे सभी ने राहत की सांस ली है। 

Read also: Lufthansa Pilots Strike : जर्मनी में पायलटों की हड़ताल का दिल्ली तक असर,800 से अधिक फ्लाइट निरस्त

इस बारे में लंदन पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि उनको हीथ्रो हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर लगेज ट्राली में लावारिस बैग की जानकारी 10ः 47 बजे मिली थी। एहतियात के तौर पर पूरे टर्मिनल को तुरंत खाली करा लिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों और पुलिस ने पूरे टर्मिनल की जांच की। वहीं लावारिस बैग की भी जांच की। लेकिन जांच में बैग संदिग्ध नहीं माना गया है। इस कारण किसी तरह की अनहोनी का खतरा टल गया है। बता दें कि लंदन का हीथ्रो हवाई अडडा दुनिया का सबसे व्यस्त रहने वाला एयरपोर्ट है। पिछले दिनों हीथ्रो हवाईअड्डे में कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए 12 जुलाई से 11 सितंबर तक हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या हर दिन एक लाख तक सीमित करने का निर्णय लिया था। लेकिन इस तारीख को अब और आगे के लिए बढ़ा दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related