तौबाः भाजपा नेताओं ने जेवर की जगह बिजिंग और इंचियोन एयरपोर्ट की तस्वीर कर दी पोस्ट

उत्तर प्रदेशतौबाः भाजपा नेताओं ने जेवर की जगह बिजिंग और इंचियोन एयरपोर्ट की...

Date:


तौबाः भाजपा नेताओं ने जेवर की जगह बिजिंग और इंचियोन एयरपोर्ट की तस्वीर कर दी पोस्ट

  • सपा ने कहा, फर्जी विकास और फर्जी तस्वीर हैं बीजेपी की हकीकत

लखनऊ। जेवर एयरपोर्ट को सरकार की उपलब्धि बताने का श्रेय लेना भाजपा नेताओं के लिये भारी पड़ गया है। जल्दबाजी में भाजपा नेताओं ने जेवर की बजाये चीन के बिजिंग और दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसका खुलासा होने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे भाजपा नेताओं को अब जवाब नहीं सूझ रहा है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा के झूठे कामों की हर तस्वीर उधार की है।

Read also: जेवर एयरपोर्ट के जरिए यीडा ने भरी विकास की उड़ान

गौरतलब है कि गुरुवार को यूपी के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) आधारशिला पीएम मोदी ने रखी थी। जिसके बाद यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत कई बीजेपी नेताओं ने जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इसके साथ पोस्ट की गयीं एयरपोर्ट की तस्वीर को जेवर एयरपोर्ट का माॅडल बताया गया था। मगर बाद मे ंपता चला कि वह तस्वीरें जेवर एयरपोर्ट की नहीं बल्कि 2001 में निर्मित दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चीन के बिजिंग की हैं।

Read also: हार के डर के साथ बढ़ेंगे भाजपा नेताओं के दौरे

इसकी जानकारी होने पर विपक्ष ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सपा प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भाजपा विज्ञापनों की पार्टी थी अब वह फर्जी विज्ञापनों की पार्टी बन गयी है। साजन ने कहा कि पहले भी भाजपा कोलकाता की सड़क, अमेरिका की फैक्ट्री के विज्ञापन के चित्र इस्तेमाल कर बेइज्जती करा चुकी है। अब चीन और दक्षिण कोरिया के एयरपोर्ट को भाजपा के नेता जेवर का एयरपोर्ट बता रहे हैं। साजन ने फर्जी विकास और फर्जी तस्वीर को ही बीजेपी की असली हकीकत बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related