कासगंज में दोहराया गया बिकरू जैसा कांड, सिपाही की मौत, दारोगा की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेशकासगंज में दोहराया गया बिकरू जैसा कांड, सिपाही की मौत, दारोगा की...

Date:


कासगंज में दोहराया गया बिकरू जैसा कांड, सिपाही की मौत, दारोगा की हालत गंभीर

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में बिकरू जैसा काण्ड सामना आने से सनसनी फैल गयी है। जानकारी के अनुसार अवैध शराब कारोबार को बंद कराने गए पुलिस अधिकारियों पर शराब माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया जिसमें एक सिपाही की मौत हो गई है, वहीं दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया है। खून में लथपत दरोगा को इलाज के लिए अलीगढ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के लिए रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही देवेंद्र को अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी जिसके बाद दोनों बाइक से छापा मारने के लिए नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों में पहुंचे जहां अपराधियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बंदी बना लिया। इस दौरान अपराधियों ने दोनों की वर्दी उतरवाकर जमकर पीटा और लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गए।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे से ज्यादा समय था ढूढ़ने के बाद एक पेड़ के नीचे दोनों अधिकारी गंभीर हालत में मिले जिसके बाद दोनों को तुरंत अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई। दरोगा अशोक कुमार को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...