Site icon Buziness Bytes Hindi

सर्दियों में फटी एड़ियों को बनाये मुलायम, इस तरीके को अपनये


सर्दियों में फटी एड़ियों को बनाये मुलायम, इस तरीके को अपनये

सर्दियों में फटी एड़ियों को  मुलायम बनाये रखने के लिए कई बार कोई क्रीम काम नही आती।  इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बातएंगे जो आपको फटी एड़ियों से छुटकारा दिलवाएगा।

Image Source: Google

एड़ियों के फटने के कारण 

 पैरों में नमी की कमी होने के साथ ही गर्म पानी में ज्यादा देर तक खड़े रहने की वजह से भी ऐसा होता है। 

वहीं खुरदुरी जमीन पर बिना चप्पल चलने से और डिहाइड्रेशन की वजह से भी एड़ियों के फटने की शिकायत होती है। 

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए मोम और सरसों का तेल काफी असरदार तरीका हो सकता है। इसकी मदद से जल्दी से एड़ियों का फटना ठीक हो जाता है।

कैसे बनाये मोम और सरसों का पेस्ट 

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको तेल और मोम की जरुरत है।

 सबसे पहले चार चम्मच तेल लें और दो चम्मच मोम लें। 

इस पेस्ट को बनने के लिए सरसों के तेल को गर्म करें इस तेल में 2 चम्मच मोम मिला दें। 

जब मोम अच्छी तरह से घुल जाए, तो इसको ठंडा होने दे। इस मिश्रण में आप कपूर भी मिला सकती हैं। 

रात को सोने से पहले इस गुनगुने मिश्रण को अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं।

 रोज रात को अपनी फटी एड़ियों पर इस मिश्रण को लगाएं। 

कुछ दिनों में आपकी एड़ियां ठीक हो जाएगी।

Exit mobile version