गंभीर चोट लगने पर उसका उपचार टांकें लगाकर किया जाता है, हालाकि टांकों को हटा भी दिया जाता है लेकिन उनका निशान घाव वाली जगह पर रह जाता है। ये निशान भद्दा दिखता है, लोग इसे हटाने के लिए तरह-तरह की क्रीम लगाते हैं, लेकिन फिर भी ये दूर नहीं होते। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप इन टांकों के निशान को हटा सकते है | ये बेहद आसान घरेलू नुस्खा है, ये निशान को जड़ से तो खत्म नहीं करेगा, लेकिन हल्का जरूर कर देगा | आइए जानते हैं:
Read also: नारियल का तेल और एलोवेरा के फेस पैक से चमक जाएगा आपका चेहरा
एलोवेरा
इसका इस्तेमाल करने से पहले टांकों के निशान की जगह को पानी से अच्छे से साफ कर लें, फिर एलोवेरा जेल लगाएं। इसे रोजाना इस्तेमाल से निशान हल्का पड़ने लगेगा। ये एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है जो स्किन की नमी बनाए रखता है |
Read also: वैक्सिंग के बाद अंडरऑर्म्स पर निकलने वाली फुंसियों का इस तरह करे इलाज
नींबू का रस
आप नींबू के रस में कॉटन के पैड को डुबोएं, फिर कुछ देर तक टांकों के निशान पर लगाएं। अब निशान वाली जगह को साफ कर लें और मॉइश्चराइजर लगाएं। रोजाना दो या तीन बार ऐसा करे | नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, ये निशान को हल्का करने में मददगार है।
