लाइफस्टाइल डेस्क। Mucus Home Remedies – सर्दियों में बलगम की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते है, कोई दवाई उनके काम नहीं आती। ऐसे में आप कुछ आयुर्वेद के उपाय अपनाकर देख सकते है, शयद यही आपके काम आजाए। चलिए जानते है।
आप आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच सूखा अदरक पाउडर, 1 कुटी हुई काली मिर्च और 1 छोटा चम्मच शुद्ध शहद अच्छे से मिक्स करें और दिन में 2-3 बार लें। ध्यान दे, इसे खाने के 1 घंटे पहले या 1 घंटे बाद ले।
इसके अलावा, फैटी फूड्स, ज्यादा फ्राई किया हुआ खाना और बासी खाने का सेवन न करे। इसके बजाए घर में पका हुआ खाना खाए।
आप चाहे तो अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम करे, ये भी काफी मददगार हो सकते है।
कफ में क्या नहीं खाना चाहिए
कफ बहुत ज्यादा हो रहा है तो कुछ चीज़ों को अवॉइड करे, जैसे दही को फलों से साथ लेना, आइसक्रीम, ज्यादा मीठा, डीप फ्राई फूड या भारी खाना।
म्यूकस हटाने में ये भी है मददगार (Mucus Home Remedies)
काली मिर्च
आप काली मिर्च को शहद के साथ मिलाकर खाएं इससे आपका बलगम कम होगा।
अदरक
अदरक को कूटकर आप इसके रस को शहद के साथ ले, ये बहुत अच्छा उपाय है।
नमक के पानी से गरारे
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर अगर आप उससे गरारे कर सकते है, ये भी बहुत मददगार साबित हो सकता है।
ध्यान दे, बार-बार कफ बनता है या फिर बलगम बिल्कुल भी कम नहीं हो रहा है तो फिर आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।
