Site icon Buziness Bytes Hindi

अलीगढ़ में होगी अप्रैल में धर्म संसद, हरिद्वार धर्म संसद कोर कमेटी का ऐलान


अलीगढ़ में होगी अप्रैल में धर्म संसद, हरिद्वार धर्म संसद कोर कमेटी का ऐलान

अलीगढ़। हरिद्वार से अलीगढ़ पहुंचे धर्म संसद कोर कमेटी के सदस्यों ने अलीगढ़ धर्म संसद कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि 22 से 23 जनवरी के बीच होने वाली धर्म संसद को दो वजह से स्थगित कर दिया गया था। जहां एक तरफ उत्तराखंड पुलिस ने उनके दो योद्धा यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी को बंद कर रखा था। तो वहीं कोरोना महामारी को लेकर धर्म संसद स्थगित कर दी गई थी। लेकिन अब मां बगलामुखी यज्ञ समापन के दौरान उत्तराखंड की देवभूमि से पहुंचे धर्म संसद और कमेटी के सदस्यों द्वारा अलीगढ़ धर्म संसद के सदस्यों के साथ बैठकर स्थगित की गई धर्म संसद को लेकर चर्चा की। उत्तराखंड धर्म संसद कोर कमेटी ने अलीगढ़ में अप्रैल के पहले हफ्ते में होने वाली धर्म संसद का ऐलान किया। यह धर्म संसद 2 से 3 अप्रैल के बीच होगी।

Read also: मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराएगी धर्म संसद

अन्नपूर्णा भारती का कहना है कि जो लोग अधर्म और विधर्म का साथ देंगे ओर जब धर्म नष्ट भ्रष्ट हो रहा हो और मां बहनों की इज्जत खतरे में हो,जब सनातन धर्म खतरे में हो, मातृभूमि खतरे में हो, गौ माता और गंगा मैया खतरे में हो तो ऐसे में उनका मानना है कि शास्त्र सम्मत होकर हाथों में हथियार उठाना सनातन धर्म का धर्म और परम कर्तव्य हैं। वहीं कलम और किताब की जगह पर शस्त्रों की भी आवश्यकता है। देश के अंदर इंटरप्रिटेशन कुछ कम्युनिस्ट वादियों के द्वारा चल रहा है। जिस वजह से उनकी भावनाओं ओर आत्मरक्षा के भाव को गलत तरीके से रिप्रेजेंट किया जा रहा है।

Exit mobile version