मेरठ। जून की शुरुआत से अब तक लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों से राहत है। बीते 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कमी की गई थी। इसके बाद तेल कंपनियों ने कीमतों में कटौती थी। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह राहत है। एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद मेरठ में पेट्रोल पर 9.50 रुपये और डीजल पर सात रुपये की कमी की गई थी। आज बुधवार को मेरठ में सुबह पेट्रोल का दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल कीमत 89.40 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है।
Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत
वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 97.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.65 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी ओर उज्जवला गैस पर बीते माह 200 रुपये की छूट जारी की गई है। इस योजना के तहत 12 सिलेंडरों पर वर्ष भर के लिए जारी रहेगा। दो माह पूर्व गत छह अप्रैल के बाद से लगातार बुधवार को पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। मेरठ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 6 अप्रैल से लगातार स्थिरता बनी होने से लोगों को राहत है। पेट्रो पदार्थों की कीमतों को लेकर जनता राहत महसूस कर रही है।
तेल कंपनियों ने बीते शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। बीते अप्रैल माह में एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत जहां 2410 रुपये थी। वहीं इस माह इसके दाम बढ़कर 2512.50 रुपये हो गए हैं। इस समय इसकी कीमत में 8.50 रुपये बढ़ाए गए है। एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि 19 किग्रा वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में शुरू में वृद्धि हुई थी। 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1063 रुपये थी जो अब 1066.5 रुपये हो चुकी है।
Also read: क्रूड आयल के दाम 120 डालर के पार, जानिए अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल की कीमतों बदलती हैं। सुबह छह बजे नई दरें लागू होती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन के अलावा अन्य चीजें जोड़ने के बाद कीमत दोगुना हो जाती है। इन्हीं मानकों पर पेट्रोल डीजल रेट प्रतिदिन तेल कंपनियां तय करती हैं।

