Site icon Buziness Bytes Hindi

राहतः एक जुलाई से उत्तराखंड में शुरू होगी चारधाम यात्रा


राहतः एक जुलाई से उत्तराखंड में शुरू होगी चारधाम यात्रा

राज्य सरकार ने 29 जून तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू
पचास फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सरकारी कार्यालय

देहरादून। कोरोना संक्रमण के कारण चारधाम यात्रा पर लगायी गयी रोक को हटाते हुए उत्तराखंड सरकार ने आगामी एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने की इजाजत दे दी है। सावधानी बरतते हुए अभी पहले दस दिन यानि एक से दस जुलाई तक सिर्फ चमोली, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के निवासियों को ही धामों में दर्शन की अनुमति दी गयी है। यहां के श्रद्धालुओं को भी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही दर्शन करने दिया जायेगा।

उत्तराखंड में चमोली, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों में चार धाम के दर्शन करने के लिये लाखों लोग चारधाम यात्रा में शामिल होते हैं। मगर कोविड-19 के प्रकोप के कारण दो साल से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। ऐसे में चारधाम यात्रा से जुड़े लाखों लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। अब राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा की शुरूआत एक जुलाई से करने की अनुमति देने से कारोबारियोें ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब भी चारधाम यात्रा शुरू होने में वक्त है और 10 जुलाई तब अन्य जिलांे या राज्य के श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति न दिये जाने से निराशा भी है। कारोबारियों का मानना है कि क्षेत्र के लोग चारों धाम के दर्शन करने के लिये ही आते हैं। मगर अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से ही कारोबार चलता है। उनकी मांग है कि अन्य राज्यों के श्रद्धालुओें को भी चारधाम यात्रा पर आने की अनुुमति दी जाये।

29 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू

राज्य सरकार ने 29 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 29 जून तक अर्बन एरिया में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। बाजारों को सप्ताह में तीन दिन के बजाए पांच दिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखे जायेंगे। सटरडे और संडे बाजार बंद रहेगा होटल, बार, रेस्टोरेंट को रात दस बजे तक पचास फीसदी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दी गई है। सरकारी कार्यालय भी पचास फीसदी क्षमता के साथ खोले जायेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे। शादी-समारोह में पचास लोग ही शामिल होंगे। मैदान से पहाड़ जाने के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी।

Exit mobile version