Site icon Buziness Bytes Hindi

RIL: रिलायंस ने डेटा सेंटर बिजनेस के लिए किया ब्रुकफील्ड इंफ्रा-डिजिटल रियल्टी से करार

jl2513

RIL News: रिलायंस ने डेटा सेंटर बिजनेस के लिए ब्रुकफील्ड इंफ्रा-डिजिटल रियल्टी से करार ​किया है। इस सौदे के तहत आरआईएल की भारतीय एसपीवी में 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। रिलायंस ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ये जानकारी दी है। संयुक्त उद्यम वर्तमान में चेन्नई और मुंबई में डेटा सेंटर विकसित कर रहा है। इसके अलावा चेन्नई में 100 मेगावाट का इसका पहला 20 MW Greenfield Data Center (एमएए 100) 2023 के अंत तक पूरा होगा।

ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल रियल्टी के साथ समझौता

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि वह देश में डेटा सेंटर स्थापित करने के उद्देश्य से ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल रियल्टी के साथ एक समझौता कर रही है। कंपनी ने शेयर बाजारों को इसके बारे में सूचना भेजी है। जिसमें कहा है कि सौदे के तहत आरआईएल की भारतीय एसपीवी में 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। डिजिटल रियल्टी विश्व के 27 देशों में 300 से अधिक डेटा केंद्रों के साथ क्लाउड और कैरियर न्यूट्रल डेटा सेंटर, इंटरकनेक्शन समाधान के लिए सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी का ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ संयुक्त उद्यम (JV) है। ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में उद्यमों और डिजिटल सेवा कंपनियों के लिए अत्यधिक कनेक्टेड, स्केलेबल डेटा सेंटर विकसित करता है। आरआईएल इसके साथ संयुक्त उद्यम में अब बराबर की भागीदार बनेगी। जिससे ए ब्रुकफील्ड, JEO और digital realty company के रूप में branding की जाएगी।

सौदे की regulatory approval तीन month में पूरा होने की उम्मीद

कंपनी ने बताया कि यह सौदा regulatory approval पर निर्भर है। इसके करीब तीन महीने में पूरा होने की Hope है। संयुक्त उद्यम वर्तमान में चेन्नई और मुंबई में डेटा सेंटर विकसित कर रहा है। आरआईएल ने कहा कि संयुक्त उद्यम वर्तमान में चेन्नई और मुंबई में डेटा सेंटर विकसित कर रहा है। चेन्नई में 100 मेगावाट परिसर में पहला 20 मेगावाट ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर (एमएए 100) 2023 के अंत में पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक यह संयुक्त उद्यम वैश्विक और स्थानीय उद्यमों और भारत के स्टार्टअप को उनकी क्लाउड और कोलोकेशन जरूरतों के लिए सेवा प्रदान करने में पूरी तरह से सक्षम होगा।

भारत में डेटा सेंटर क्षमता अगले कुछ सालों में कई गुना बढ़ने की उम्मीद

इस बारे में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ किरण थॉमस ने कहा कि हम डिजिटल रियल्टी के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं। जो विश्व स्तर पर सबसे नवीन डेटा सेंटर कंपनियों में एक है। साझेदारी से रिलायंस क्लाउड से वितरित अत्याधुनिक, प्लग-एंड-प्ले समाधानों के साथ उद्यम और एसएमबी ग्राहकों की सेवा करने में मदद करेगी। उनके डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व करेगी। यह सौदा देश में 2025 एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने के लिए जरूरी है। भारत में डेटा सेंटर क्षमता अगले कुछ सालों में कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।
ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया के हेड अर्पित अग्रवाल ने कहा कि हम रिलायंस के साथ मौजूदा साझेदारी कर भारतीय दूरसंचार, तकनीक और डेटा परिदृश्य में रिलायंस की गहरी विशेषज्ञता को प्लेटफॉर्म में जोड़ने के लिए खुश हैं। डिजिटल रियल्टी के प्रबंध निदेशक और एशिया प्रशांत के प्रमुख सेरेने नाह ने कहा कि यह संयुक्त उद्यम भारत में संस्थागत गुणवत्ता वाले वाहक और क्लाउड न्यूट्रल डेटा केंद्रों के विकास, स्वामित्व और संचालन के माध्यम से डिजिटल इंडिया को गति देने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे में तीन वैश्विक लीडर्स को साथ लेकर आया है।

Exit mobile version