अबुधाबी की कंपनी के रूप में रिलायंस जियो को मिला सातवां निवेशक

बिज़नेसअबुधाबी की कंपनी के रूप में रिलायंस जियो को मिला सातवां निवेशक

Date:


अबुधाबी की कंपनी के रूप में रिलायंस जियो को मिला सातवां निवेशक

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी को रिलायंस जियो अबुधाबी की कंपनी के रूप में सातवां निवेशक मिल गया। अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) जियो प्लैटफॉर्म्स में 5683 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। पिछले सात सप्ताह में जियो में अब तक कुल 97,885 करोड़ रुपये निवेश किए जा चुके हैं।

ADIA ने जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ और एंटरप्राइजेज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये आंकी है। इस निवेश के साथ ADIA का जियो में हिस्सेदारी 1.16 फीसदी होगी।

जियो में निवेश की शुरुआत फेसबुक ने की थी। उसने करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था और 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स , जनरल अटलांटिक, केकेआर , मुबाडला और अब ADIA ने सातवें निवेशक के रूप में निवेश किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...