जाने गुमनाम महल की अनोखी कहानी

रिलेशनशिपजाने गुमनाम महल की अनोखी कहानी

Date:


जाने गुमनाम महल की अनोखी कहानी

ट्रेवलिंग के शौकीन लोगो में नई जगहों के बारे जानने और वहाँ पर घूमने जाने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है | आज-कल तो ग्रुप बनाकर बाइक या कार से जाने का चलन चल रहा है |इसी सिलसिले में आज हम लाये हैं आपके लिए एक ऐसी रहस्यमयी महल की कहानी जिसके बारे में जानकर आप वहाँ जरूर जाना चाहेंगे |

इंदौर से २० km दूर सिमरोल जिले में इंदौर के महाराज शिवाजी राव होलकर द्वारा बनवाया गया कजलीगढ़ महल  रहस्य और रोमांच से भरपूर जगह है। यहाँ तक पहुंचने का सारा रास्ता पक्का और खूबसुरत बना हुआ है, यहाँ के हरे-भरे खेत और खलियान मन मोह लेते है। इन मैदानों के सबसे अंतिम छोर पर दोनों और खाइयों से घिरा कजलीगढ़ का किला नजर आता है, ये किला आज भी अपनी आन-बान-शान से सीना ताने खड़ा है। 

सीधे हाथ की तरफ एक दरगाह भी है, जहां हर साल उर्स भी होता है। एक ओर किला, दूसरी ओर शिव मंदिर और यहीं बहता झरना सुखद लगता है। रहस्य से भरपूर यह जगह शिकारगाह के लिए मशहूर है।

इंदौर के महाराज शिवाजी राव होलकर द्वारा बनवाई गई शिकारगाह है, कजलीगढ़ रहस्य और रोमांच से भरपूर जगह है।इस जगह से जुडी हुई बहुत सारी कहानिया प्रचलित है|  यदि कोई पर्यटक यहां आ जाता है तो उसे इस किले मे घुसते ही विशाल दरवाजे के ठीक पास साधु-संतों का डेरा दिखाई पड़ता है। यदि आप भी रोमांच के दीवाने है तो एक बार इस जगह पर जाना तो बनता है |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...