Site icon Buziness Bytes Hindi

नेपाल के साथ रिश्ते ऐतिहासिक और सभ्यता से जुड़े


नेपाल के साथ रिश्ते ऐतिहासिक और सभ्यता से जुड़े

उप-सेना प्रमुख ने कहा, मजबूत होंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते

देहरादून। भारत और नेपाल के रिश्तों में आई तल्खी को दरकिनार करते हुए उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के रिश्ते ऐतिहासिक और सभ्यता के रिश्ते जुड़े हुए हैं। दोनो देशों के बीच संबध आने वाले समय में और मजबूत होंगे।

देहरादून स्थित आईएमए की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भारत और नेपाल के बीच तकरार जैसी कोई दिक्कत नहीं है। दोनों देशों के रिश्ते आगे भी मधुर बनें रहेंगे। यह सेना प्रमुख का दौरा भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से ही अपने पड़ोसी देशों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखना चाहता है। वहीं पाक द्वारा बार-बार सीज फायर के उल्लंघन किये जाने पर उप-सेना प्रमुख ने कहा कि पड़ोसी देश के मंसूबों को नाकाम करने के लिये भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है और इसे रोकने के लिये समय-समय पर अभियान भी चलाती है। चीना बार्डर को लेकर व्याप्त तनाव पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच डिप्लोमेट और मिलिट्री दोनों स्तर पर संपर्क जारी है। फिलहाल बार्डर पर अप्रैल की स्थिति बहाल रखी गई है।

गौरतलब है कि कालापानी समेत कई इलाकों के मानचित्र और नेपाल सरकार के कुछ फैसलों को लेकर भारत-नेपाल के रिश्ते में खटास आती दिख रही थी। वहीं चीन भी नेपाल से दोस्ती बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। भारत को लेकर जारी कुछ बयानों को लेकर भी नेपाल से दूरियां बढ़ने लगी थीं। मगर हाल ही में थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे ने नेपाल का दौरा कर दोनो देशों के बीच संबंध मधुर होने का संकेत दिया है।

Exit mobile version