इग्नू जनवरी 2021 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर शुरू

एजुकेशनइग्नू जनवरी 2021 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर शुरू

Date:


इग्नू जनवरी 2021 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर शुरू

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जनवरी 2021 सत्र के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इग्नू एडमिशन 2021 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाकर इग्नू एडमिशन 2021 के लिए ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इग्नू एडमिशन 2021 री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।

IGNOU Admission 2021: इग्नू में एडमिशन के लिए एक और मौका, 15 दिसंबर तक करें आवेदन
इग्नू के अनुसार एमपी, एमपीबी और एमसीए कार्यक्रमों के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन एक दो दिनों में शुरू होगा। केवल वही अभ्यर्थी पुन: पंजीकरण करा सकते हैं जो पहले से ही विश्वविद्यालय द्वारा एक कार्यक्रम के लिए दाखिला ले चुके हैं।

इग्नू के आधिकारिक बयान के अनुसार री रजिस्ट्रेशन का अर्थ है किसी कार्यक्रम के अगले वर्ष / सेमेस्टर के लिए पंजीकरण करना। इसलिए यह केवल स्नातक / स्नातकोत्तर / सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों में दो-तीन साल की अवधि में नामांकित छात्रों के लिए ही लागू होता है।

इग्नू ने कहा कि उम्मीदवार अगले वर्ष या फिर अपने कार्यक्रमों के सेमेस्टर में फिर से पंजीकरण कर सकते हैं, भले ही उन्होंने असाइनमेंट जमा किया हो या पिछले सेमेस्टर की टर्म-एंड परीक्षा में उपस्थित हुए हों।

इग्नू के दिशा निर्देश

इग्नू ने शिक्षार्थियों को फॉर्म जमा करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा है। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध होगी।

इग्नू ने अपने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जुलाई 2020 के चक्र की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 नवंबर, 2020 तक कर दिया था।

इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी। इग्नू ने दिसंबर 2020 के सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...