Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में 12 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन होने जा रहा कैंसिल


यूपी में 12 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन होने जा रहा कैंसिल

आप नोएडा में हैं और अपना वाहन यूज करते हैं तो इस खबर को गौर से पढ़ लीजिए. दरअसल एनजीटी के आदेश के बाद यहां के 12 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने जा रहा है. डीजल के 10 साल पुराने और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने जा रहा है. आपको बता दें कि हर पॉल्यूशन को कम करने के लिए यह एक्शन लिया जाता है. यह कार्रवाई प्राइवेट और कॉमर्शियल दोनों तरह के वाहनों पर होगी.

Read also: राष्ट्रपति 25 जून को राजशााही एहसास दिलाने वाली प्रेसीडेंशियल ट्रेन से आएंगे कानपुर

एक हफ्ते का मिलेगा समय
यदि आपका वाहन भी इस नियम के अंतर्गत आ रहा है तो आप के पास एक मौका है कि आप उसे नोएडा से बाहर ले जा सकते हैं. लेकिन यह काम आपको एक हफ्ते के अंदर करना होगा. नहीं तो आपका वाहन सीज कर लिया जाएगा. साथ ही आप जहां ले जाना चाहते हैं वाहन वहां की एनओसी भी जरूरी होगी. आपको बता दें कि तीन साल में नोएडा परिवहन विभाग 60 हजार से ज्यादा वाहनों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर चुका है.

Exit mobile version