Site icon Buziness Bytes Hindi

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में आनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म,कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। चारधाम यात्रा में अब आनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म का दिया है। अब कोई भी चारधाम की यात्रा के लिए आ सकता है। अगर उसका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो भी यात्रा कर सकता है। 

Read also: Breaking News: देहरादून से दिल्ली जाना होगा महंगा,टोल पर देना होगा बढ़ा टैक्स

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अब कमी आने लगी है। इसी के कारण अब पंजीकरण में छूट दी गई है। अगर कोई यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाया है तो भी वह चारधाम की यात्रा कर सकता है। ऐसे श्रद्धालुओं का मौके पर ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी दी कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की थी।

Read also: देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी वसीयत की राहुल गांधी के नाम

अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण व्यवस्था बनाने के लिए प्रत्येक धाम में एक संख्या निर्धारित की गई थी। अब बदलते मौसम और स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने के कारण अब श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। मई के मुकाबले अब जून में अभी तक 50 प्रतिशत ही यात्री आ रहे हैं। ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सात हजार श्रद्धालुओं के स्लॉट पर मात्र तीन हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या में आने वाले दिनों में और अधिक कमी आने की संभावना जताई है।

Exit mobile version