Site icon Buziness Bytes Hindi

NEET PG 2022 की काउंसलिंग के लिए 17 अक्टूबर तक होगा पंजीकरण,अभ्यार्थियों को करना होगा ये काम

NEET PG 2022

#image_title

देहरादून। उत्तराखंड के एकमात्र हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय(HNBUMU) की ओर से 15 अक्तूबर की रात से NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण शुरू किए गए हैं। नीट पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल दाखिला परीक्षा में क्वालीफाई इच्छुक अभ्यार्थी सोमवार 17 अक्तूबर की शाम चार बजे तक विवि की साइट पर hnbumu.ac.in अपना पंजीकरण कर सकते हैं। UK NEET PG Counselling के लिए इस बार पांच हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। उत्तराखंड NEET PG 2022 काउंसलिंग की फीस में ऑनलाइन पंजीकरण, प्रमाण-पत्र सत्यापन,शुल्क भुगतान, च्वॉइस फिलिंग, स्लॉट बुकिंग, सीट आवंटन, च्वॉइस लॉकिंग परिणाम शामिल होंगे। उत्तराखंड नीट पीजी प्रोविजनल और फाइनल मेरिट लिस्ट एक दिन बाद ही यानी 18 अक्तूबर को जारी की जाएगी। च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग प्रक्रिया 19 से 21 अक्तूबर तक पूरी होगी।

उत्तराखंड NEET PG के पहले दौर की काउंसलिंग का परिणाम 26 अक्तूबर को आएगा। आवंटित कॉलेज में शामिल होने की अंतिम तिथि दो नवंबर होगी। NEET PG काउंसलिंग 2022 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को एमडी, एमएस,पीजी डिप्लोमा की 1150 सीटों और एमडीएस की 36 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। पंजीकरण प्रक्रिया में किसी कठिनाई का सामना करने पर अभ्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों में 06396666140 और 08006516772 पर संपर्क कर अभ्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसके अलावा ukneetcounselling@gmail.com पर भी मेल कर सकते हैं।

UK NEET PG Counselling रजिस्टर करने की प्रक्रिया में सबसे पहले अभ्यार्थी को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की वेबसाइट- hnbumuexams.com पर जाना होगा। जहां होम पेज पर नीट पीजी 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड आदि का उपयोग करना होगा। इसके बाद पंजीकरण पूरा कर अपने सभी संबंधित जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे। इसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सब करने के बाद
सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इससे बाद नीट पीजी की कॉउसलिंग के लिए फार्म भर जाएगा। इसका प्रिंट भी लेकर अपने पास अभ्यार्थी रख सकते हैं।

Exit mobile version