Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में जीत गए रील वाले राम

arun govil

मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे के मुकाबले के बाद अंत में जीत रील वाले राम यानि अरुण गोविल को हासिल हुई. भाजपा के लिए अरुण गोविल की जीत एक तरह से मरहम की तरह काम करेगी क्योंकि उसे राम की अयोध्या में हार मिली। उस अयोध्या में जहाँ पर राम लला का भव्य राम मंदिर हाल ही में बना और जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े भव्य पैमाने पर किया और उसे चुनाव में कैश कराने की कोशिश की, ये अलग बात है कि राम भक्तों ने मोदी जी के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस लिहाज़ से मेरठ में रामायण सीरियल वाले राम की जीत बड़ा महत्व रखती है.

दिन बाहर ऊपर नीचे होने के बाद अंत में अरुण गोविल को 10585 वोटों से जीत हासिल हुई. अरुण गोविल को 546469 वोट हासिल हुए जबकि उनको टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी सुमित्रा वर्मा को 535884 मत हासिल हुए. वहीँ बहुजन समाज पार्टी के DEVVRAT KUMAR TYAGI को 87025 वोट प्राप्त हुए.

इससे पहले खबर आयी थी कि मेरठ और हापुड़ में कई EVM मशीन खराब हो गयी हैं जिसकी वजह से वोटों की गिनती रुक गयी है, जानकारी के मुताबिक अब इन मशीनों में लगी VVPAT की पर्चियों की गिनती की जायगी, इसके अलावा अभी तक पोस्टल बैलेट की भी गिनती नहीं हुई है जबकि कल चुनाव आयोग ने कहा था कि डाक मतपत्र की गिनती EVM के वोटों की गिनती से पहले की जाएगी।

सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियों के मुताबिक मेरठ में सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा मीडिया को खराब EVM मशीनों की जानकारी दे रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि 13 EVM मशीने काम नहीं कर रही हैं, इन 13 में पांच मशीने हापुड़ में ख़राब पाए गयी हैं. इसके पोस्टल बैलेट को काउंट करना अभी बाकी है. योगेश वर्मा ने कहा कि अभी थोड़े अंतर से हम पीछे हैं और पूरी उम्मीद है कि VVPAT की पर्चियों की गिनती और पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में इस गैप को कवर कर लेंगे और जीत हमारी होगी

योगेश वर्मा ने कहा जब अंतिम वोट की गिनती नहीं हो जाती वो कहीं जाने वाले नहीं। मशीनों की खराबी की वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि ये लोग कुछ साफ़ नहीं बता रहे हैं, बस यही कह रहे हैं कि मशीन काम नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कोई बात नहीं, मशीन काम नहीं कर रही तो पर्चियां गिनी जाएँगी।

Exit mobile version