Redmi Smart TV X सीरीज में 4K HDR के साथ लें शानदार विजुअल एक्सपीरियंस, जाने डिटेल्स

टेक्नोलॉजीRedmi Smart TV X सीरीज में 4K HDR के साथ लें शानदार...

Date:


Redmi Smart TV X सीरीज में 4K HDR के साथ लें शानदार विजुअल एक्सपीरियंस, जाने डिटेल्स

Redmi ने बजट वाले फोन लॉन्च करके इसे हर घर तक पहुंचा दिया। यह काम उन्होंने  स्मार्ट TV के क्षेत्र में भी किया और इसमें भी वह सफल हुए। आज वह भारत में नंबर वन स्मार्टफोन और स्मार्ट TV ब्रांड हैं। 

Redmi Smart TV X सीरीज को Redmi ने भारत में लॉन्च किया है। इसे तीन साइज 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच में उतारा गया है, जिसकी कीमत काफी आकर्षक है। इसलिए अगर आप नया स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह 26 मार्च  को दिन में 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा, ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।  

टीवी की खासियत:

टीवी की पहचान उसकी स्क्रीन या डिस्प्ले से होती है। अच्छे स्मार्ट टीवी अच्छे डिस्प्ले के साथ आते हैं। Redmi Smart TV X के सभी मॉडल्स में 4K HDR LED स्क्रीन दी गई है। मतलब आप टीवी में 4K कॉन्टेंट देख सकते हैं। 8 मिलियन पिक्सल के साथ मिलने वाली विजुअल क्लियरिटी आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को शानदार बना देगी।  

यह स्मार्ट टीवी Dolby Vision टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह टेक्नोलॉजी टीवी स्क्रीन पर डिटेल्स के साथ कलर, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस लेकर आती है। इसमें HDR 10 प्लस का सपोर्ट दिया गया है। इसका काम है कि जब आप मूवी या शो देखें तो यह हर फ्रेम को डायनेमिक तरीके से ऑप्टिमाइज कर देगा। यह कलर सेचुरेशन को बेहतर करता है और ब्लैक साइड को डिटेल्स में दिखाता है।

इसमें HLG यानी हाइब्रिड लॉग-गामा टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो HDR के साथ कलर गैमेट को बढ़ाता है और हाई क्वालिटी विजुअल दिखाता है। DCI-P3 92% कलर गैमेट स्क्रीन पर हर एलिमेंट को अच्छे से दिखाता है। इम्प्रूव्ड व्यूविंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए टीवी में रियलिटी फ्लो और विविड पिक्चर इंजन जैसे फीचर्स दिए गये हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related