Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिन दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। उसमें Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G शामिल हैं। Redmi Note 5G को TENAA पर मॉडल नंबर M2007J22C के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें Redmi Note 9 स्टैंडर्ड एडिशन हो सकता है।
Redmi Note 9 5G स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन में 6.53 इंच फुल एचडी प्लस IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। अगर प्रोसेसर की बात करें, तो MediaTek Dimensity 800U चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन 4GB और 64GB, 6GB और 128GB, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आएगा। फोन के स्पेस को मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
कैमरा और बैटरी
अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP सेंसर होगा। वही सेल्फी के लिए 13MP का पंचहोल कैमरा दिया गया है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगी। फोन 4,900mAh बैटरी पैक के साथ आ सकता है।
Redmi Note 9 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन को मॉडल नंबर M2007J17C के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले दी जा सकती है। इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। फोन में Octa Core Snapdragon 750G SoC प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 4GB और 64GB, 6GB और 128GB, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आएगा

