टेक डेस्क। Redmi ने अपनी Redmi Note 12 Series को लॉन्च किया है, जिसमे Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ में 200MP का कैमरा मिल रहा है। बता दे, Redmi Note 12 Pro+ की सेल भारत में 11 जनवरी से शुरू हो गई है, जिसे ग्राहक फ्लिपकार्ट या Mi.com से खरीद सकते हैं।
Redmi Note 12 Pro+ 29,999 रुपये में बिक रहा है, लेकिन आप इसे पहली सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 12 Pro+ Price In India
Redmi Note 12 Pro+ दो वैरिएंट यानि 8GB+256GB और 12GB+256GB में आपको मिलेगा, जिसमे 8GB रैम मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है और 2GB रैम मॉडल की कीमत 32,999 है।
ऑफर्स की बात करे तो, ICICI बैंक के यूजर को 3 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिससे 8GB RAM मॉडल को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही Xiaomi / Mi और Redmi स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 1000 रुपये की छूट भी है, जिसके तहत कीमत 25,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, अगर आपके पास पुराना रेडमी फोन है, तो फ्लिपकार्ट का एक्सचेंज ऑफर इस्तेमाल करे।
Redmi Note 12 Pro+ Specifications
Redmi Note 12 Pro+ में 6.67-इंच प्रो AMOLED डिस्प्ले है, ये कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 को सपोर्ट करता है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 द्वारा संचालित होता है साथ ही इसमें रियर पैनल पर 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल कैमरा और 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर है।
फोन में 120W हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ 4980mAh की बैटरी है साथ ही कंपनी का दावा है की 19 मिनट में ये स्मार्टफोन फुल चार्ज किया जा सकता है।
