Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi अब जल्द ही गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखने वाली है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो कि कंपनी का पहला गेमिंग स्मार्टफोन होगा और इसे MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
Read also: पलायन कर रहे मज़दूरों के रहने-खाने की व्यवस्था करे सरकार: मायावती
Redmi ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर Weibo पर एक पोस्ट के शेयर स्पष्ट किया था कि वह अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को अप्रैल के अंत तक बाजार में उतारा जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा था कि अपकमिंग स्मार्टफोन यूजर्स को हार्डकोर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा और इसे बेहद कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने भी खुलासा किया है कि Redmi ने Call of Duty: Mobile के साथ साझेदारी की है, ताकि गेम एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज किया जा सके।

