नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चल रहे नुपूर शर्मा के बयानबाजी के विवाद अब खूनी रूप ले चुका है। इसकी शुरूआत उदयपुर से हो चुकी है। जहां पर मालदास स्ट्रीट भूत महल में दो कटटरपंथी युवकों ने एक टेलर की तलवार से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी। टेलर का नाम कन्हैयालाल पुत्र रूपजी है। दिनदहाड़े हुइ इस निर्मम हत्या के बाद से अब पूरे राजस्थान में रेल अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Read also: मेरा इस्तीफा स्थायी रूप से सोनिया के पास : अशोक गहलोत
वहीं राजस्थान के प्रत्येक जिलों में एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर उनको डयूटी पर बुला लिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में 24 इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। एटीएस आइजी प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में गठित एसआइटी इस घटना की जांच करेगी। वहीं उदयपुर में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। इससे पहले शहर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया था। उदयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। भारी पुलिसबल तैनात कर प्रदेशभर में आज बुधवार शाम तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इंटरनेट की पाबंदी को और बढ़ाया जा सकता है।
Read also: राजस्थान : 26 हजार रोजगार के लिए सीएम गहलोत ने 71,486 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी
वहीं सीएम गहलोत ने जोधपुर का दौरा रद्द कर दिया है। वो जयपुर में कई उच्च स्तरीय बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। उदयपुर की घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जो भी दोषी होंगे, उनको बख्शा नहीं जाएगा। ये एक जघन्य अपराध है। वहीं घटना के दोनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गहलोत ने कहा कि उदयपुर की घटना बड़ी दर्दनाक है। आक्रोशित लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। मृतक आश्रित परिवार को सरकारी नौकरी के अलावा मुआवजा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उदयपुर में 30 आरपीएस अधिकारियों के साथ पांच आरएसी कंपनी तैनात की है। पुलिस अधिकारियों के अलावा 600 पुलिसकर्मी उदयपुर में तैनात हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज को राजसमंद के भीम से दबोच लिया। जिन्हें देर रात उदयपुर लाए हैं।
