Indian Army Agniveer Recruitment: अगस्त से शुरू होगी ​अग्निवीरों की भर्ती,पांच दिन में 5 हजार से अधिक ने किया आवेदन

नेशनलIndian Army Agniveer Recruitment: अगस्त से शुरू होगी ​अग्निवीरों की भर्ती,पांच दिन...

Date:

देहरादून। सेना में अग्निवीरों की भर्ती अब अगले महीने अगस्त में शुरू की जा सकेगी। यह उन युवकों के लिए अच्छी खबर है जो सेना में भर्ती का  इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड में अगस्त में रानीखेत में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमेें डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आदित्य मिश्रा ने डीएम वंदना सिंह से भर्ती में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक सहयोग मांगा।

Read also: Navy Agniveer Recruitment 2022: नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में होंगी 20 प्रतिशत महिलाएं

डायरेक्टर रिक्रूटमेंट मिश्रा ने कहा कि भर्ती रैली में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं। अभ्यर्थियों की भर्ती में पात्रता संबंधी कई परेशानियां सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान और अभिलेख सत्यापन में सहायता प्रशासन की ओर से हो जाएगी तो अति उत्तम रहेगा। जिलाधिकारी ने इस दौरान डायरेक्टर रिक्रूटमेंट को आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

डीएम वंदना सिंह ने बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को निर्देश दिया कि सेना भर्ती के दौरान स्थानीय होटल-रेस्टोरेंट संघ के साथ बात कर ली जाए। भर्ती के दौरान कोई भी होटल मालिक भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों से अधिक वसूली न करे। इसी के साथ ही खाद्य सामग्री आपूर्ति भी सूचारू रहे।

 क्षेत्र में धर्मशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता,बिजली आपूर्ति,  चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त रहें। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read also: BJP MP Varun Gandhi का बड़ा सवाल, अग्निवीरों को पेंशन नहीं तो जनप्रतिनिधियों को क्यों?

लैंसडौन में सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पिछले एक जुलाई से शुरू हो चुकी है। लैंसडौन भर्ती कार्यालय की देखरेख में भर्ती रैली के लिए पांच दिन में पांच हजार से अधिक अग्निवीरों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। भर्ती कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए 30 जुलाई तक ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। भर्ती रैली अगस्त माह में होने की संभावना जताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...