रिकार्डः पांच महीनों में बिकीं 41 करोड़ 31 लाख से अधिक हिंदू धार्मिक किताबें

उत्तर प्रदेशरिकार्डः पांच महीनों में बिकीं 41 करोड़ 31 लाख से अधिक हिंदू...

Date:


रिकार्डः पांच महीनों में बिकीं 41 करोड़ 31 लाख से अधिक हिंदू धार्मिक किताबें

  • रामचरितमानस और भगवत गीता की सबसे अधिक है मांग

गोरखपुर। हिंदुत्व को लेकर छिड़ी बहस के बीच एक बड़ी खबर हिंदू धार्मिक किताबों की खरीद को लेकर सामने आई है। पिछले 98 सालों का रिकाॅर्ड तोड़ते हुए पिछले 5 महीने में सबसे अधिक 41 करोड़ 31 लाख से अधिक हिंदू धार्मिक किताबें खरीदी गईं हैं। इनके किताबों में सबसे अधिक रामचरितमानस और भगवत गीता की बिक्री हुई है जिसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

Read also: दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतर-धार्मिक जोड़े को मुहैया कराई सुरक्षा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने और काशी का कायाकल्प होने के बाद लोगों की आस्था सनातन धर्म के प्रति बढ़ती जा रही है। हिंदू धर्म के बारे में जानने के इच्छुक लोग हिंदू धार्मिक किताबें खरीद रहे हैं। पिछले 98 सालों में प्रतिवर्ष इतनी संख्या में किताबों की बिक्री नहीं हुई जितनी पिछले 5 महीनों में हो गई है। गोरखपुर की गीता प्रेस में रामचरितमानस और भागवत गीता की मांग लगातार बढ़ती जा रही है जिस को पूरा करने के लिए दिन-रात मशीनें चल रही हैं।

Read also: बाबरी विध्वंस ने हिंदू-मुस्लिम संबंधों को तनावपूर्ण बनाया?

गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने बताया कि गीता प्रेस में कई भाषाओं में सिर्फ धार्मिक में किताबें ही छापती है। लेकिन जितनी किताबों की बिक्री पिछले 5 महीने में हुई है इतनी पिछले 98 साल में भी कभी नहीं हुई। जून से लेकर नवंबर महीने तक की बात करें तो लगभग 41 करोड़ 31 लाख से अधिक हिंदू धार्मिक किताबें बिक चुकी हैं। देवीदयाल अग्रवाल का कहना है कि लोगों की सनातन धर्म के प्रति बढ़ती आस्था के कारण ही धार्मिक किताबों की मांगे बढ़ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...