मेरठ। जनवरी के शुरूआती दिनों से ही मौसम रिकार्ड पर रिकार्ड तोड़ रहा है। आज भी मेरठ सहित पूरे एनसीआर और पश्चिमी उप्र में कोहरे की चादर छाई हुई है। शीतलहर भी चल रही है। कुल मिलाकर तापमान में भी काफी परिवर्तन आया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और कम होने का अंदेशा मौसम विभाग द्वारा जताया गया हें बता दे कि इस बार मेरठ सहित पूरे उत्तरी भारत में इस बार ठंड भी अनोखी पड़ रही है।
Read also: मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की
करीब एक पखवाड़े से पड़ रही ठंड के चलते लोगों को सूरज के दर्शन नहींं हुए हैं इस समय न तो सूरज दिखाई दे रहा है और न आसमान से काले बादलों का डेरा गायब होने का नाम ले रहा है। जनवरी में बारिश ने जहां 48 साल का रिकार्ड ब्रेक किया वहीं कोहरा भी इस बार सबसे कम दर्ज किया गया है। पिछले तीस सालों में इस बार कोहरे के दिन और घंटे घट गए हैं। इस बार दिसंबर से लेकर जनवरी के माह तक कोहरा 45 दिन और 253 घंटे तक पड़ा है। जबकि इससे पहले वर्ष 1991—92 में कोहरा 44 दिन और 255 घंटे पड़ा था। इस बार जनवरी माह खत्म होने में अभी एक सप्ताह बाकी है। ऐसे में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अब कोहरा पड़ने की संभावना धीरे—धीरे खत्म हो रही है।

